राजस्थान / Rajsthan

राजस्थान, जिसका शाब्दिक अर्थ है "राजाओं की भूमि ", उत्तरी भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। थार मरुस्थल के विशाल रेतीले टीले, हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

आकर्षण

  • जयपुर - राजस्थान की राजधानी, समृद्ध इतिहास और शाही स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
  • अजमेर - ख्यातिप्राप्त सूफ़ी संत ख्वाज़ा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती (रहमत उल्लाह अलैहि) की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है।
  • जोधपुर - थार रेगिस्तान के किनारे क़िले का शहर, अपने नीले घरों और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
  • उदयपुर - भारत के "वेनिस" के रूप में ज्ञात है।
  • जैसलमेर - अपने स्वर्णिम दुर्ग के लिए प्रसिद्ध है।
  • बाड़मेर - बाड़मेर और आस-पास के क्षेत्र, ठेठ राजस्थानी गांवों की सही तस्वीर पेश करते हैं।
  • बीकानेर - एक व्यापार मार्ग चौकी के रूप में अपने मध्ययुगीन इतिहास के लिए मशहूर|
  • माउंट आबू - राजस्थान के अरावली पर्वतमाला में सबसे ऊंची चोटी है।
  • पुष्कर - यह पहला और दुनिया के बहुत कम ब्रह्मा मंदिरों में से एक है।
  • नाथद्वारा - उदयपुर के पास स्थित इस शहर में श्रीनाथजी का प्रसिद्ध मंदिर है।
  • रणथंभौर - सवाई माधोपुर के पास स्थित इस शहर में, भारत का एक सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है।
 
Home   |   Contact Us   |   Download Vastu Book   |   Order CD   |   FREE Devotional Books   |   Free Devotional Videos   |   Free Educational Book   |   Free Educational Videos   |   Free Wallpaper